फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: बाइक सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर की ताबड़तोड़ फायरिंग , खड़े ट्रक के शीशे में लगी गोली

Fri, 01 Sep 2023 04:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर शहर कोतवाली के जमानिया मोड़ से पहले एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। स्कॉर्पियो पर सवार लोगों और फायरिंग करने वालों का पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर कोतवाली के जमानिया मोड़ से पहले एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली वहां खड़े ट्रक के शीशा में जा लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी मच गई। राहगीर और आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक स्कॉर्पियो सवार लोग और बाइक सवार फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी गौरव कुमार और कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे जमानिया मोड़ से पहले एक पेट्रोल पंप के सामने गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी।

बताया कि बाइक सवार बदमाश एक स्कॉर्पियों पर फायरिंग कर रहे थे। स्कॉर्पियो का शीशा भी टूट गया। जब-तक लोग समझ पाते और मौके पर पहुंचते बाइक सवार असलहा लहारते जंगीपुर और चालक स्कार्पियो लेकर हमीद सेतु के तरफ फरार हो गया। जबकि एक गोली पहले से वहां खड़े ट्रक के शीशी को भेदते हुई सीट पर जा लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाल तेज बहादुर सिंह और सीओ सिटी गौरव कुमार पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गए और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। अब तक छानबीन के दौरान पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया सूचना मिली कि जमानिया तिराहे के पास गोली चली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें