फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के स्थानीय बाजार के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर शनिवार की दोपहर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाली न्यू कॉलोनी मुस्तफाबाद निवासी सैयद शहनाज अब्बास रिजवी (24) बाइक से वाराणसी किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन फोरलेन वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने सामने से बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। हादसे में पुत्र के मौत की जानकारी मिलते ही पिता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुत्र का शव देख बिलख पड़े। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर सीओ बीएस वीर सिंह ने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें