फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मित्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पानी टंकी से करीब सौ मीटर आगे रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। इधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली के मिरानपुर गांव निवासी प्रदुम्न गुप्ता (20) अपने मित्र कृष्ण वर्मा के साथ बाइक से मौसी के घर बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना के कारो गांव जा रहा था। करीमुद्दीनपुर थाना के राजपुर गांव स्थित पानी टंकी से करीब सौ मीटर आगे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रदुम्न गुप्ता ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्ण वर्मा को उपचार के लिए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इधर पुलिस ने मृतक प्रदुम्न गुप्ता शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाने के साथ हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते मर्चरी हाउस पहुंच गए। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें