फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआं हाइवे के पास वाराणसी- गाजीपुर फोरलेन पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात पिकअप और बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सहेड़ी गांव निवासी ओकारनाथ सुमन (50) देर शाम वाराणसी से बाइक से अपने घर आ रहे थे। अतरसुआ गांव के पास फोरलेन पर अज्ञात पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इधर बाइक सवार गिरकर डिवाइडर में जा भिड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई भूपेंद्र नाथ सुमन ने थाने में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी। इधर हादसे की सूचना पर पहुंची मृतका की पत्नी सोनी, पुत्र अंकित एवं पुत्री कृतिका के रोने- बिलखने से गांव में मातम पसर गया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्जकर पिकअप को चिन्हित करने के साथ चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित टोडरपुर के पास शनिवार को डिवाइडर से टकरा बाइक सवार युवक मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। इकलौते पुत्र का शव देख परिजन धाडे़े मारकर बिलख पड़े। मृतक अमेठी विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना के जोन्ही गांव निवासी कृष्णानंद यादव का इकलौता पुत्र पंकज यादव (24) अपने मित्र गोपालगंज जनपद के उचकहा थाना के जगन्नाथ निवासी अंतर्यामी श्रीवास्तव के साथ अमेठी विश्वविद्यालय में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह दोस्त के साथ लखनऊ में रहता था। लखनऊ से बाइक लेकर दोनों बिहार के लिए निकले। टोडरपुर गांव के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कासिमाबाद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें