नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुरा गांव स्थित पावर हाउस के सामने बृहस्पतिवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुहम्मदाबाद कोतवाली के टड़वा गांव निवासी संजय बिंद (45) बाइक से मुहम्मदाबाद जा रहा था। नगवा उर्फ नवापुरा गांव स्थित पावर हाउस के सामने जैसे ही पहुंचे एक बोलेरो ओवरटेक करने लगी और टक्कर मारकर दी। जबतक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। इधर हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद