फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार क्रासिंग पर मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी जिले के कनौरा गांव निवासी मनीष कुमार (23) रेलवे क्रॉसिंग पार कर सैय्यदराजा की ओर जा रहा था। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रेलवे का फाटक बंद था और डाउन लाइन पर सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस आ रही थी। उसने ध्यान नहीं दिया और फाटक के नीचे से बाइक निकालने लगा। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि युवक बंद रेलवे क्रांसिंग के नीचे से बाइक निकालने का प्रयास कर रहा था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी दिलदारनगर ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें