नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली जल्लापुर गांव के पास शनिवार की देर शाम डीसीएम की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने ससुराल से भांजी की शादी का कार्ड देकर घर वापस लौट रहे थे। मुहम्मदाबाद कोतवाली के आबादान-बैरान गांव निवासी सुनील चौरसिया (32) नंदगंज अपने ससुराल गए थे। भांजी के 22 जनवरी को होने वाले विवाह का कार्ड देकर वहां से वह वापस घर लौट रहे थे। शहबाजकुली जल्लापुर के पास डीसीएम के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में नोनहरा के थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद