गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के डाकघर के सामने बुधवार की देर रात विद्युत तार के स्पार्किंग से निकली चिंगारी से बाइक में आग लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। डाकघर के पास शेरू कुरेशी अपनी बाइक खड़ाकर कहीं गया था। जब वह देर शाम अपनी बाइक के पास पहुंचा उसी दौरान विद्युत तार में स्पार्किंग शुरू हो गई। देखते ही देखते चिंगारी से बाइक में आग लग गई। सूचना मिलते ही सबसे पहले नवागत क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने के घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी। आग आस-पास की दुकानों में फैलती तब-तक बूझाकर काबू पा लिया गया। संवाद