फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: कोरोना मरीजों से जुड़े सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले से अब तक कुल 599 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है जिसमें अभी 152 की रिपोर्ट आना बाकी है। इसमें छह की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जबकि शेष की निगेटिव है। बुधवार को कुल 13 संदिग्ध लोगों की सैंपलिग की गई तथा पूर्व में भेजे गए 27 संदिग्धों के परिणाम निगेटिव आई। इसमें कोरोना की महिला मरीज से जुड़े 19 लोग तथा मुहम्मदाबाद में क्वारंटीन किए गए स्वास्थ्य टीम के दो सदस्यों की भी रिपोर्ट शामिल है। इस के बाद प्रशासन को काफी राहत मिली है तथा एक तरह से जिले को अब कोरोना मुक्त ही माना जा रहा है। छह मरीजों में से पांच पहले ही ठीक हो कर आ गए है। एक महिला मरीज अभी वाराणसी में भरती है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिले में सभी प्रकार की कवायदें शुरू कर दी गई हैं। शहर के रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से सात लोगों को एम्बुलेंस से घर भेजा गया। सभी लोग शहर के महुआबाग तथा दिलदारनगर से मिले जमातियों के संपर्क में आए थे जिन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। जिले में अप्रैल माह के शुरुआत में ही पांच मरीज मिले थे। सभी बाहर से आए जमाती थे। इसमें से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं तथा हमीद सेतु स्थित शम्मै हुसैनी अस्पताल में रखे गए है। बाकी एक महिला मरीज का इलाज वाराणसी में चल रहा है। जिसकी दूसरी सैंपल भी जांच के लिए भेज दी गई है। उस मरीज के साथ रह रहे अथवा उनसे जुड़े 19 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उधर स्वास्थ्य विभाग के 25 कोरोना वारियर्स में से 23 की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गई। शेष दो कर्मचारियों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव मिली। मुहम्मदाबाद के लेवल वन सेंटर से जुड़े तीन स्वास्थ्यकर्मियों को घर भेज दिया गया। उन्हें अस्पताल के सामने ही एक मैरिज हाल में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें