फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार वापस न करने पर हुई थी भुवाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के गेहुंणी गांव के पास छह दिन पूर्व धारदार हथियार से की व्यक्ति की हत्या 23 हजार रुपये की उधारी न चुकाए जाने पर की गई थी। पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी को दबोचने के साथ घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक अदद लोहे की दाब, बाइक, हेलमेट और घटना के समय पहने के गए कपड़े बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। सोमवार को एसपी डा. ओपी सिंह ने कार्यालय में पत्रकारों के बीच हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अगस्त की रात घर से परिजनों को बिना बताए घर से निकले भुवाल राजभर की हत्याकर कर उसका शव गेहुंणी गांव के पास फेंका मिला था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में दबिश देकर हत्यारोपी अरविन्द भारद्वाज को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किए। आरोपी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि भुवाल राजभर ने उससे 23 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसने तकादा किया तो भुवाल धनराशि लौटने से इंकार करने लगा और गाली गलौज पर उतर आया। इसी से नाराज होकर उसने भुवाल को मौत के घाट उतार दिया और शव को गेहुंणी गांव के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें