फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त न मिलने की वजह से 1200 लाभार्थियों का आवास अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मकान पूरा कर लाभार्थी उसकी फिनिशिंग के लिए तीसरी किस्त का एक वर्ष से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में उनके पूछने पर विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। मालूम हो कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत ढ़ाई लाख रुपये आवास का निर्माण कराने के लिए दिया जाता है। पहली किस्त 50 हजार रुपये से नींव स्तर तक निर्माण कराना होता है। इसके बाद दूसरी किस्त डेढ़ लाख रुपये से मकान का निर्माण छत तक पूरा करना होता है। इसके बाद 50 हजार की तीसरी किस्त मिलती है, जिससे लाभार्थी मकान की फिनिशिंग कराता है। प्रभारी अधिकारी डूडा अतिरिक्त एसडीएम प्रतिभा मिश्र ने बताया कि दूसरी किस्त लेने के बाद मकान पूरा न बनाने के कारण तीसरी किस्त रुकी हुई है। जिनका आवास मानक के अनुसार पूरा हो गया है, उन्हें दिसंबर में तीसरी किस्त दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें