फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों में मधुमक्खी, बनाने वाली जगह मिली गंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने भांवरकोल तथा पातालगंगा स्थित मिठाई एवं फलों की दुकानों का शनिवार को निरीक्षण किया। दुकानों पर खुले में रखी मिठाइयों में गिरी मधुमक्खियों तथा मिठाई बनाने वाले स्थान पर गंदगी देख उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

भांवरकोल स्थित मिठाई की दुकानों के निरीक्षण के समय लगभग सभी दुकानों पर खुले में रखीं मिठाइयों में गिरी मधुमक्खियां तथा मिठाई बनाने वाले स्थान पर गंदगी देख खाद्य सुरक्षा अधिकारी काफी नाराज हुए। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि गंदगी से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ेगा। पिछली बार के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश का आंशिक रूप से तो पालन हुआ है लेकिन अभी भी पूरी तरह से नहीं हुआ है।
लड्डू के लिए बूंदी मानक के अनुसार शुद्धता के साथ घर पर ही तैयार करें। अगर बूंदी बाहर की दुकानों से मंगाना पड़े तो उस दुकान की रसीद भी अवश्य प्राप्त कर लें। मिठाई की दुकानों अथवा बनाने के स्थान की साफ-सफाई का निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक या अनुपयोगी वस्तुएं न रखी जाएं। दुकानों पर रहने एवं काम करने वाले लोगों के भी स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। बच्चों को बनाए जाने वाले भोजन और भोजनालय को स्वच्छ रखने के साथ ही उनके खाने के बर्तनों की भी ठीक से साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें