शहर के प्रकाशनगर भूतहिया ताड़ स्थित जीएसटी कार्यालय में टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधि
- फोटो : जेल की इसी दीवार से कंबल के सहारे भाग निकले बंदी।
गाजीपुर। शहर के प्रकाशनगर भूतहिया ताड़ स्थित जीएसटी कार्यालय में बृहस्पतिवार को टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारी सैयद सब्दर अली बाबर ने बताया कि, टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष बसंत सेठ, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, मंत्री अमित कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रथम सतीश कुमार जायसवाल, संयुक्त मंत्री द्वितीय राजेश कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, आय व्यय निरीक्षक सदानंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में राघवेंद्र दत्त तिवारी, अमिताभ श्रीवास्तव, जयशंकर राय व सुनील राय जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी में समीर बरनवाल चुने गये। इन सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्वत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जर्नादन, परवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।