फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बारा पीपा पुल हटाया, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
। ताड़ीघाट -बारा मार्ग, एनएच 124 सी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले प्रमुख बारा गंगा घाट के पीपा पुल से रविवार को आवागमन बंद हो गया। दिन भर पुल को हटाने का काम चलता रहा। हालांकि पुल को हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुल को नहीं हटाने के लिए हंगामा भी किया। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुल हटने के बाद सेवराई तहसील क्षेत्र के अलावा बिहार राज्य के दर्जनों गांवों के लोग नाव के भरोसे रहेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सुबह बारा गंगा घाट पर बने पीपा पुल को बारिश की संभावना को लेकर हटाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुल को नहीं हटाने के लिए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि बीते मई माह में ही पीपा पुल का जैसे - तैसे संचालन कर धन हजम कर लिया। किसी तरह पीपा पुल को चालू कर कोरम पूरा करने के बाद अब इसे खोलने में कर्मचारी जुट गए हैं। इतनी जल्दी पीपा पुल को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों के हंगामा को देखते हुए पीपा पुल को तोड़ने में लगे कर्मचारियों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर पीपा पुल को हटाने का काम शुरू हो पाया। बारा गंगा घाट पर लोक निर्माण विभाग पीपा पुल का निर्माण कराता है। इस साल प्रांतीयकरण नहीं होने के कारण पुल निर्माण में काफी विलंब हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी अपने लाभ के लिए महज एक माह के लिए पीपा पुल का निर्माण करा दिए। जब इतनी जल्दी पुल को हटाना था तो उसे लगाया ही क्यों गया। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। ग्रामीणों के हंगामे पर पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर पीपा हटाने का काम शुरू हो पाया। इस संबंध में मेठ जमवंत सिंह यादव ने बताया कि पीपा पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है। अब लोग नाव के सहारे ही गंगा पार कर सकेंगे। पुल हटने के बाद सेवराई तहसील क्षेत्र के अलावा बिहार के दर्जनों गांवों के लोगों को अब 40 से 50 किलोमीटर का सफर घूमकर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें