फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बनारसी सिल्क, क्रंची शिफॉन और बंधेज जयपुरी बनी पसंद

विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार स्थित दुकान में साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सहालग अगले महीने से शुरू है। इससे लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। विशेष रूप से महिलाएं साड़ियों की खरीदारी में जुट गईं हैं। महिलाएं ब्रांडेड सूट व साड़ियों की खरीदारी अधिक कर रही हैं। दुकानों पर बंधेज जयपुरी, एचओ सिल्क, बनारसी सिल्क, फैंडी शिफॉन, क्रंची शिफॉन साड़ियां महिलाओं को काफी अधिक पसंद आ रही हैं। बाजार में ग्राहकों की भीड़ से विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। दुकानदारों ने सहालग को देखते हुए दुकान में नई डिजाइनों की साड़ियों का स्टॉक मंगवा लिया है। दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक के रेंज की साड़ियों की अधिक मांग है। नगर के महाजनटोली, मिश्रबाजार, महुआबाग, लालदरवाजा आदि जगहों पर स्थित साड़ी की दुकानदारों में खरीदार नजर आने लगे हैं। महुआबाग के साड़ी व्यवसायी विनय गुप्ता ने बताया कि नवरात्र से ही बाजार में रौनक लौटने लगी है। सहालग में मुश्किल से एक महीने रह गया है। इसके कारण साड़ी की खरीदारी में महिलाएं जुट गई हैं। जैसे-जैसे सहालग नजदीक आएगा, वैसे-वैसे बाजार में रौनक बढ़ती जाएगी। साड़ी के साथ-साथ महिलाएं सूट की भी खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें