फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उद्घाटन मुकाबले में बलिया की टीम ने वाराणसी को 78 रनों से हराया

विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन स्थित क्रिकेट मैदान में फीता काटकर अंतरजनपदीय ​पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का  - फोटो : हलियापुर में दुर्घटना के बाद खड़ी जीप।
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन के नवनिर्मित क्रिकेट मैदान में सोमवार को वाराणसी जोन की 26वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाराणसी जोन के डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसमें आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, चंदौली और गाजीपुर की टीम ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला वाराणसी व बलिया की टीमों के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते बलिया की टीम ने आकाश की 38 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाया। बनारस के लिए हैरी पटेल 3 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस की टीम 14.4 ओवर में ही 81 रन पर ऑल आउट हो गई और बलिया की टीम 78 रनों से विजई रही। बलिया की तरफ से पवन कुमार और उधम सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किया। वहीं, दूसरा मुकाबला जौनपुर और भदोही केे बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर जौनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी जौनपुर की टीम राजा 50 और वेद 30 की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाया। भदोही की तरफ नुमान ने तीन विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। जौनपुर की तरफ से राकेश और संजय ने तीन-तीन विकेट हासिल किये। तीसरा मुकाबला चंदौली व मिर्जापुर के बीच खेला गया। चंदौली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मिर्जापुर की टीम ने आशीष 36 के बदौलत नौ विकेट की नुकसान पर 148 रन बनाया। चंदौली की तरफ से मुकेश यादव ने चार विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली की टीम इंतजार के शानदार 88 रनों की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मुकाबले में सात विकेट सेे जीत दर्ज की। इस मौके पर डीएम अविनाश कुमार, एसपी डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, रूपेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें