फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र तक पहुंचना चुनौती भरा

विज्ञापन
भीतरी मोड़ के पास से विपणन केंद्र जाने वाले खस्ताहाल मार्ग पर लगा पानी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मौधा। सैदपुर नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के भीतरी मोड़ से दाहिने तरफ अंदर की ओर स्थित विपणन केंद्र तक पहुंच पाना आसान नहीं है। जरा सी बारिश होने के बाद मार्ग पर बने बड़े बड़े गड्ढे जब पानी से लबालब हो जाते हैं तो उनमें से होकर अनाज भरे ट्रैक्टरों अथवा अन्य वाहनों को ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। सैदपुर क्षेत्र के कुल कोटेदारों का खाद्यान्न ढोने के लिए दो से ढाई सौ वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसके अलावा खरीद केंद्र पर अपना अनाज लेकर किसान इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। इन वाहनों की संख्या भी 10 से 15 प्रतिदिन के हिसाब से होती है। लोगों का कहना है कि कई बार तो अनाज लदे वाहन जब पानी भरे गड्ढों में फंस जाते हैं। तब हालत बहुत दयनीय हो जाती है। कई बार छोटे वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं तो चालकों की स्थिति दयनीय हो जाती है। नागरिकों ने सैदपुर स्थित विपणन केंद्र तक पहुंचने वाले लगभग सौ मीटर लंबे मार्ग को जल्द बनवाने की मांग की है। सैदपुर के विपणन केंद्र प्रभारी आशुतोष चौरसिया ने बताया कि विपणन केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग की बदहाली पर कोई ध्यान नहीं देता है। बारिश के दिनों में अपनी जेब से पैसा खर्च कर कंकड़ और मिट्टी भरवाकर किसी तरह काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें