मरदह। स्थानीय सीएचसी पर आयुष्मान मित्र की तैनाती हो गई है। अब सीएचसी पर ही ब्लाॅक के 63 गांवों सहित अन्य पड़ोसी गांव के लोगों को आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क चिकित्सकीय लाभ मिलेगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत समस्त पात्र व्यक्तियों का निशुल्क चिकित्सकीय इलाज होता है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मित्र की तैनाती हो चुकी है। स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान हेल्प डेस्क बनाकर आयुष्मान गोल्डेन कार्डधारक मरीजों का इलाज किया जाएगा। 70 वर्ष की अवधि पूरी करने वाले किसी भी व्यक्ति का गोल्डेन कार्ड बनेगा, इनके पास वर्ष 2019 के पहले का सफेद राशन कार्ड धारक जिनके यूनिट में 6 सदस्य लोग शामिल हैं। चिकित्साधिकारी ने निर्देशित किया कि यहां तैनात आयुष्मान मित्र जिन पात्र लाभार्थियों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाएंगे। तैनात आयुष्मान मित्रों को प्रतिमाह कम से कम 100 आयुष्मान कार्ड धारक मरीज का प्री-आर्थ भी करना होगा तभी उनकी नियमित पारिश्रमिक मिलेगी।