नंदगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त हरेराम यादव व हरिशंकर यादव निवासी दवोपुर मड़ई को पहाडपुर चौराहे
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने शुक्रवार को पहाड़पुर चौराहे से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अवधेश हत्याकांड में वांछित अभियुक्त थे। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में चोरी आदि की वारदात को रोकने के लिए रात्रि में चक्रमण किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि दो वांछित अभियुक्त दवोपुर मडई गांव निवासी हरेराम यादव और हरिशंकर पहाड़पुर चौराहे पर मौजूद हैं और दोनों कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। लेकिन घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बीते 21 अक्तूबर को दवोपुर में गोली मारकर अवधेश (40) की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद स्कॉर्पियो से पहुंचे हमलावरों में से दो को ग्रामीणों ने धर दबोचा था और धुनाई कर दी थी। इसी मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।