फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक को पार करने से पहले बरतें सावधानी

विज्ञापन
दिलदारनगर रेलवे क्रासिंग पर लोगों को जागरूक करते स्टेशन अधीक्षक एनए खा। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दिलदारनगर। बिना चौकीदार वाले रेलवे फाटकों को जरा बचकर पार किया जाए तो बहुत लोगों की जान बच सकती है। ‘अंतरराष्ट्रीय समपार दिवस’ पर पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के बक्सर-डीडीयू नगर रेल प्रखंड पर आम जनता को चौकीदार रहित रेलवे फाटक पार करने को लेकर जागरूक किया गया। रेलवे के अधिकारियों नेवाहन चालकों और पैदल यात्रियों को पर्चा बांटा और रेलवे फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की हिदायत दी। यातायात निरीक्षक रेलवे संजय कुमार के नेतृत्व में इस रेल प्रखंड के विभिन्न स्टेशनों के रेल फाटकों पर टीम बनाकर संरक्षा, सुरक्षा पर्ची वाहन चालकों और पद यात्रियों में वितरित किया गया। बताया किया कि रेलवे फाटक जब बंद हो तो उसे पार न करें। बिना चौकीदार वाले फाटक को पार करते समय रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ एक मिनट रुक कर देख लें तभी फाटक को पार करें। मोबाइल फोन पर बात करते या ईयर फोन लगाकर कभी भी बंद रेलवे फाटक को पार करना मौत को दावत देना है। ऐसा करने से बचें। जागरूकता अभियान में दिलदारनगर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक एनए खान, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेल पथ अखिलेश प्रसाद तथा रेलवे सुरक्षा बल के सौरभ कुमार सिंह, कामेंद्रनाथ, रामजी ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें