फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऑटो में मारी टक्कर, डिवाइडर तोड़ पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में छह घायल
विज्ञापन

्मरदह। थाना क्षेत्र के करदह कैथवली चट्टी के पास शनिवार को फोरलेन पर मऊ की तरफ जा रहे ऑटो में पीछे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में यात्रियों से भरी ऑटो डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जाकर पलट गई।
दुर्घटना में ऑटो चालक धनंजय यादव, यात्री शीला यादव, उनके पुत्र आलोक, पुनपुन, सास मंता यादव निवासी फदनापुर थाना नोनहरा सहित कार सवार जंगीपुर थाना के धुरेहरा गांव निवासी वंदना पांडेय घायल हो गई। सभी घायलों का उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने घायलों का उपचार कराने के साथ ही कार चालक को हिरासत में ले लिया। फदनापुर निवासी शीला यादव सास एवं बच्चों के साथ ऑटो से सामान लेकर मऊ जा रही थीं। जबकि धुरेहरा गांव निवासी वंदना पांडेय घोसी महाविद्यालय में हो रही परीक्षा में भाग लेने जा रही थी। थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


-
दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित दो घायल
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सनेहुंवा चट्टी पर शनिवार को कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रसूलपुर गांव निवासी अवधेश राम की पत्नी बबीता देवी भांजे सुजीत के साथ बाइक से कासिमाबाद ब्लाक पर किसी कार्य से जा रही थीं। जैसे ही कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर सनेहुवां चट्टी के पास बाइक पहुंचा था। विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें