फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए सभी कागजों का प्रमाणीकरण हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति आवेदन आधार प्रमाणीकरण के साथ भरा जा रहे हैं। सभी कागजों के प्रमाणीकरण होने के बाद ही छात्र का आवेदन पत्र जमा होगा। आवेदन पत्र दसवीं से पहले के छात्रों का 23 जुलाई और दसवीं के बाद के छात्रों का 20 जुलाई से भरा जा रहा है। पिछले साल की तरह वर्तमान सत्र में भी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था के अन्तर्गत ही आवेदन पत्र भरे जा रहे है। जिसमें छात्र और छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण में उनका आधार नंबर, उनके नाम एवं जन्मतिथि के आधार पर जन साख्यिकीय प्रमाणीकरण होने के बाद ही छात्र का आवेदन पत्र जमा हो सकेगा। ऐसे प्रत्येक छात्र और छात्रा का मोबाईल से लिंक आधार नंबर होना अनिवार्य है जिससे ओटीपी वेरीफिकेसन से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा हो सके । बताया गया है कि हाईस्कूल अंक पत्र में अंकित विवरण का मिलान आधार कार्ड में अंकित विवरण से होना चाहिए। जानकारी का मिलान सहीं नहीं होने पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जमा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें