फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश टीम से जौहर दिखाएगा औशाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारा। पश्चिम बंगाल के मालदा एवं बेहरामपुर में तीन सितंबर से सब जूनियर बालकों की राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित है। इसमें बिहार सीमा पर स्थित बारा गांव के युवा फुटबाल खिलाड़ी औशाफ अली खान अपना जौहर दिखाएंगे। उसका चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। उसके चयन से परिजन सहित क्षेत्र के खिलाड़ी गदगद हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी औशाफ के पिता नसीम खान ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा एवं बेहरामपुर में तीन से 13 सितंबर तक सब जूनियर बालकों की नेशनल फुटबॉल चैँपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भाग लेगी। टीम की घोषणा बीते बुधवार को यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें उनका पुत्र औशाफ भी शामिल है। उसके चयन पर ग्राम प्रधान बारा आजाद खान, फुटबॉल खिलाड़ी हादी हसन, मोहम्मद अली खान, खालिद खान, स्पोर्ट्स शिक्षक कबीर खान, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी नजीर खान, फिरोज खान, नसीम खान आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें