गाजीपुर/कासिमाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल कुमार अंजान के निधन पर शुक्रवार को भारद्वाज भवन पर एक आकस्मिक शोक बैठक हुई। इस मौके पर उनको याद करते हुए लोगों ने कहा कि वह छात्र जीवन से ही मार्क्सवादी विचारधारा से जुड़ गए थे। अपने जुझारू तेवर से लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बने। शोषणविहीन, समतामूलक समाज की स्थापना के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके असामयिक निधन से कम्युनिस्ट पार्टी एवं समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, जिला मंत्री जनार्दन राम आदि ने उन्हें याद किया। अध्यक्षता नगर के पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राय ने की।