हेतिमपुर गांव स्थित समाजवादी कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकालेंगे। साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले निर्देश पर तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को सपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पांच अगस्त को साइकिल यात्रा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर पार्टी के सदस्य साइकिल यात्रा निकाल कर लोगों को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के बहाने पार्टी की नितियों से लोंगो को परिचीत कराएगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक इस दौरान लोंगों को पूर्व की सपा सरकार में किए गए विकास कार्य के बारे में जनता को अवगत कराते हुए वर्तमान सरकार की नाकामियां गिनाने का कार्य किया जाएगा। सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर कासिमाबाद कार्यालय से साइकिल यात्रा प्रारंभ होकर बरौड़ा, बहादुरगंज तक जाएगी। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर जनता में हाहाकार मचा है। इसके बाद भी सरकार के लोग अपनी पीठ थपथपा कर जश्न मना रहे हैं। साइकिल यात्रा निकाल कर लोगों को इस सरकार की नाकामियों को गिनाने का कार्य किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने सदस्यों से बड़ी संख्या में इसमें शरीक होने का आहवान किया। बैठक में हरेंद्र विश्वकर्मा, केशव यादव, योगेंद्र राय, कालीचरण राजभर, महेंद्र चौहान, रविंद्र यादव, रामप्रकाश, रईस अंसारी, हरिहर, वेदप्रकाश आदि मौजूद थे।