फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के भाजपा बूथ अध्यक्ष और गोठौली गांव के प्रधान मुन्नीलाल राजभर को हमलावरों ने घर में घुसकर रविवार रात मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी और बच्चों को मारपीटकर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान मुन्नीलाल राजभर ने बताया कि वह गांव सभा में प्रस्तावित मार्ग पर कुछ निर्माण कार्य कराने गए थे। वहां से वापस आने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ घर पर थे। रात नौ बजे छह की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने हमला कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। ग्राम प्रधान को बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें