फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अटेवा पेंशन बचाव मंच ने निकाली पेंशन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। अटेवा पेंशन बचाव मंच की ओर से सोमवार को भांवरकोल से पेंशन यात्रा निकाली गई। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में भांवरकोल ब्लाक के फखनपुरा एक्सप्रेस-वे पर यात्रा पहुंची।
इस मौके पर विजय कुमार बन्धु ने कहा कि अभी पुरानी पेंशन बहाल हुई है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के तर्ज पर तैयारी कर ली गई है। 2024 से पहले पेंशन बहाल होगा। भांवरकोल ब्लाॅक के फखनपुरा में शिक्षक और कर्मचारियों को संबोधित किया, फिर 5.30 बजे पर मुहम्मदाबाद में डा. शिवपूजन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा सात बजे विकास भवन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गाजीपुर के क्रांतिकारी शिक्षकों ने यात्रा का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देवकली फिर सैदपुर में स्वागत और माल्यार्पण किया गया। यात्रा रात नौ बजे चंदौली के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरफराज खान, मार्कंडेय यादव, डा. विरेंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह, योगेंद्र पटेल, अकबर अंसारी, आलिम हुसैन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें