फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यारोपी मां-बेटे चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज । थाना क्षेत्र के तलवल मोड़ से पुलिस टीम ने मंगलवार को हत्यारोपी मां-बेटे को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चंदेव बनवासी की हत्या के आरोपी तलवल मोड़ पर भागने की फिराक खड़े हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल अजय गुप्ता, मोहम्मद कासिम, महिला कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा, सोनम सिंह और प्रियंका शुक्ला के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके मां-बेटे का धर-दबोचा। मालूम हो कि बीते 31 अगस्त की सुबह क्षेत्र के रजादी गांव के नहर के पास एक युवक का शव मिला था, जिसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। मृतक की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के मनुवापुर गांव निवासी चंदेव वनवासी (40) के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी विद्या ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया था। पूछताछ में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी राहुल उर्फ राज और उसकी मां मीना में चंदेव की हत्या लाठी और ईंट से करने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि चंदेव बीते 30 अगस्त की रात घर में घुस गया था। जागने पर वह भाग निकला, जिसका पीछा कर राहुल और मीना ने उसे पकड़ लिया और उसे लाठी से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें