जमानिया तहसील में विजयी प्रत्याशी आसिम खान को प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी कलिका कुमार । श्रो
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद जमानिया के वार्ड संख्या एक के सदस्य पद की रिक्त सीट के उपचुनाव के तहत कराए गए मतदान की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गई। मतों की गणना के बाद घोषित नतीजे में आसिम निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया। निर्वाचन अधिकारी कालिका कुमार ने बताया कि उपचुनाव में आसिम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 16 मतों से हराकर विजयी हुए। उनको 193, विकास यादव को 177, रामजी राम 68, एहसान अली 53, जैनुद्दीन 10 तथा खुर्शीद आलम को एक मत मिला। नोटा को 2 जबकि 35 मत रद्द घोषित किए गए। इस अनारक्षित सीट पर छह प्रत्याशियों विकास यादव, आसिम, रामजी राम, एहसान अली, खुर्शीद आलम, जैनुद्दीन ने ताल ठोंकी थी। मतदान में 1056 मतदाताओं में करीब 51 प्रतिशत यानी 539 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर मतों की गणना कराई गई। इसके लिए एक टेबल लगाई गई थी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। चुनाव में कामयाबी मिलने की सूचना मिलते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थक खुशी से झूम उठे।