फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण सपा प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के लिए चार अगस्त को उपचुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव के लिए नामांकन फार्म की बिक्री शनिवार से शुरू है। सोमवार को पांच नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इस तरह से अब तक सात लोगों की तरफ से कुल आठ नामांकन पत्र लिए गए हैं। उप निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी-सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कुछ कारणों से उक्त आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार सिंह के स्थान पर अपर उप जिलाधिकारी गाजीपुर वीरबहादुर यादव को रिक्त पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कार्य जिला मुख्यालय पर तथा मतगणना का कार्य संबंधित विकासखंड (देवकली एवं करंडा) मुख्यालय पर कराया जाएगा। मतदान पार्टियां संबंधित विकासखंडों (देवकली एवं करंडा) से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें