फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: सीएम ऑफिस का सीए बताने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ का सीए बताकर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड और एटीएम बरामद किया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया ।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में भ्रमण कर रही पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली के चंद्रवार दुगौली निवासी आरोपी संजय कुमार राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी अपने आप को मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ का सीए एसके मिश्रा बताकर बेईमानी और छल करने का प्रयास कर रहा था। कोतवाली में लाकर पूछताछ करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें