फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरोग्य मेला बना कोरम तो मरीज भी पहुंच रहे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर-दवा और सुविधाओं का अभाव, मरीज भी आने से कतरा रहे
विज्ञापन

भदौरा के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला केवल दिखावा बनता जा रहा है। यहां पर मरीजों को इलाज देने का दावा तो हो रहा है लेकिन हकीकत तो यह है कि यहां न समय से चिकित्सक पहुंच रहे हैं और न ही दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। ऐसे में यहां आने वाले रोगियों की संख्या भी कम होती जा रही है।
भदौरा ब्लाॅक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। मेले में होमियोपैथ, आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक के बैठने के निर्देश हैं, लेकिन किसी भी केंद्र पर तीनों चिकित्सक नहीं मिले। इसके अलावा आंख की ड्राप, दर्द का मलहम सहित कई दवाओं की कमी बनी रही।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर धनंजय आनंद ने बताया मेले में करीब डेढ़ सौ मरीजों ने इलाज करवाया है। तय समय पर मेले से न जाने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर में 40 मरीजों ने इलाज करवाया। यहां पर आंख की ड्राप सहित कई दवाओं की कमी मिली। तीनों पद्धतियों से जुड़े चिकित्सक नहीं आए थे। केवल एलोपैथ के जरिए ही मरीजों का इलाज किया गया।
बारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल 37 मरीज पहुंचे। इस केंद्र पर वैसे भी मरीजों की संख्या बेहद कम रहती है। यह केंद्र समय से पहले बंद भी हो गया। यहां पर आए मरीज बुखार, पेट दर्द व उल्टी से परेशान थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल में 41 और दिलदारनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 मरीज पहुंचे। इन केंद्रों पर जब सभी चिकित्सक नहीं पहुंच रहे हैं न ही दवाओं का स्टॉक है। आमतौर पर यहां 50 से ऊपर मरीज आते थे।
मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 115 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ नि:शुल्क पंजीकरण सहित दवा प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा. अशोक कुमार सिंह ने 62 मरीजों को देखा साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डा. राजीव गोड़ ने 14, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डा.आसिफ लारी ने 19, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डा.इमरान उस्मानी ने 20 मरीजों का इलाज किया। इस प्रकार मेले में कुल 115 मरीजों की जांच और नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें