गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो-आजमगढ़ बार्डर के पास से पुलिस ने बुधवार की देर शाम किसान को गोली मारे जाने के मामले में तीन आरोपियों को धर-दबोचा। घटारो गांव में 11 मई को घर के बाहर सो रहे किसान पर भूमि विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले में शामिल आरोपियों को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घटारो-आजमगढ़ बार्डर से किसान को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम घटारो गांव निवासी द्वारिका यादव, तूफानी यादव और दुर्गा यादव बताया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।