फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी छिनैती करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। क्षेत्र में राहगीरों को तमंचे के बल पर धमका कर उनकी बाईक और महंगे मोबाइल छीनने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनसे चोरी की तीन बाईक, 13 मोबाइलों के साथ ही तमंचा और कारतूस बरामद किया। सैदपुर कोतवाली में सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि मंगलवार को भीमापार के पास जब सैदपुर कोतवाल अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हे मुखबिर से चोरी की तीन बाइकों पर सवार पांच बदमाशों के उधर से गुजरने की सूचना मिली। कुछ ही देर में उन्होने जोगीवीर तिराहे से गुजरते हुए पांच बदमाशों को दौड़ा कर दबोचा। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त श्रीकेश पुत्र रामबचन राम, विशाल पुत्र शिवभजन, सुनिल पुत्र जूठन राम, आनन्द पुत्र कमलेश निवासी गण अमुवारा और अजीत पुत्र कैलाश निवासी विक्रमपुर है। बताया कि पकड़े गये बदमाश मौज मस्ती करने के लिये लोगों से मोबाइल और बाइक छीन कर उन्हे बेच दिया करते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में सैदपुर कोतवाल के अलावा उन निरीक्षक अनिल पाण्डेय, घनानंद त्रिपाठी और धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित विपिन, विशाल, राकेश, अजीत और सतीश आदि पुलिस के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें