फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी : गाजीपुर के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से सीनियर नेशनल टीम के लिए आयोजित चयन ट्रायल में गाजीपुर के तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। मुजफ्फरनगर के सोरम में 2 दिसंबर को आयोजित इस ट्रायल में जिले के छह खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद में सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप 12 से 19 दिसंबर तक आयोजित है। इसमें प्रतिभाग के लिए चयन ट्रायल में प्रदेश भर से चुनिंदा तीरंदाज उतरे थे। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी जमानिया से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुषों के रिकर्व वर्ग में रोहित कुमार, शैलेंद्र‚ रिकर्व महिला वर्ग में भावना, खुशी श्रीवास्तव‚ कंपाउंड पुरुष वर्ग में राघवेंद्र, प्रशांत गुप्ता ने शानदार स्कोर दर्ज चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया है। कोच सतीश दुबे को उत्तर प्रदेश टीम का आधिकारिक कोच नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें