फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 275 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकबोर्ड के बजाए कंप्यूटर से शिक्षा हासिल करेंगे नौनिहाल
विज्ञापन

स्कूलों में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, साउंड और लगाया जाएगा टीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों के नौनिहाल अब ब्लैकबोर्ड के बजाए कंप्यूटर से शिक्षा हासिल करेंगे। जिले में 275 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज बनाने को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही यहां इलेक्ट्रानिक उपकरण पहुंचने लगेंगे। इंटीग्रेटेड स्किम फाॅर स्कूली शिक्षा को लेकर आईसीटी और डिजिटल इनिशिएटिव एवं इनोवेटिव प्रोग्राम फॉर मॉनीटरिंग के तहत स्मार्ट क्लास सेटअप लगाया जाएगा।
भारत सरकार ने वार्षिक कार्ययोजना 2022-23 को मंजूरी दी है। इसके तहत जिले के 275 परिषदीय विद्यालय स्मार्ट बनेंगे। हर विद्यालय में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, साउंड एवं टीवी लगाया जाएगा। विद्यालयों में उपकरण लगाने की जिम्मेदारी यूपी इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। इनके जरिए परिषदीय विद्यालयों में चल रहे दीक्षा एप सहित अन्य एप से नौनिहालों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इन उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक, प्रधान एवं निकटवर्ती पड़ोसी की होगी। विद्यालयों में यह उपकरण लोहे के दरवाजे लगे कमरे में रखे जाएंगे। यह उपकरण जल्द ही आने की उम्मीद है जिससे बेहतर तरीके से पढ़ाई हो सके। इसके लिए विद्यालय चयनित हो चुके हैं। जल्द यहां व्यवस्थाएं हो सकेंगी।
सीखने के अनुभव को बढ़ाती है स्मार्ट क्लास
स्मार्ट क्लास एक प्रौद्योगिकी सक्षम कक्षा है जो इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड, डिजिटल प्रोजेक्टर, मल्टीमीडिया सामग्री और शैक्षिक सॉफ्टवेयर जैसे डिजिटल संसाधनों को शामिल करके छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाती है। इस तकनीक का उद्देश्य छात्रों के लिए एक आकर्षक और इंटरैक्टिव शिक्षण वातावरण बनाना है। स्मार्ट क्लास आधुनिक कक्षाओं के लिए एक अभिनव और प्रभावी समाधान है, जो छात्रों के सीखने के अनुभव को बढ़ाता है

0000






इनसेट
केजीबीवी को भी मिलेगी सौगात
गाजीपुर। यह 275 विद्यालय जिले के नगर क्षेत्र सहित 17 विकासखंड़ों के चयनित किए गए हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सदर, मनिहारी, बिरनो, मरदह, सैदपुर, देवकली, जखनिया, रेवतीपुर, जमानिया, कासिमाबाद, भांवरकोल, बाराचवर, मुहम्मदाबाद एवं सादात को भी स्मार्ट क्लासेज के रूप में विकसित किया जाएगा।
0000





इनसेट
पहले से 821 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज चल रही है
गाजीपुर। शासन ने भले ही 275 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन जिले में इससे पहले 821 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज चल रही हैं। यह क्लासेज सामाजिक संस्थाओं एवं शिक्षकों ने खुद के प्रयास करके बनाई है। इसमें सदर ब्लॉक, सादात, जमानिया में 49 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित हैं। नगर क्षेत्र में 21 स्मार्ट क्लास संचालित हैं। शेष ब्लाकों में 50-50 स्मार्ट क्लास चल रहे हैं।
विज्ञापन






0000 कोट 0000
स्मार्ट क्लास के संचालन से संबंधित उपकरण जल्द ही जिले को उपलब्ध हो जाएंगे। इनकी सुरक्षा के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें