मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिसंबर माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए नगर क्षेत्र के वैवाहिक जोड़े नगर पालिका परिषद-नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र वैवाहिक जोड़े विकासखंड में आवेदन जमा कर सकते हैं। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होगा। योजना के तहत कन्या के खाते मेें 35000 रुपये और दस हजार रुपये में सामान एवं छह हजार रुपये में विवाह की व्यवस्था की जाएगी।