फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से शहरी बेरोजगारों को रोजगार सहायतार्थ दो लाख तक ऋण के लिए आवेदन नि:शुल्क आमंत्रित किए जा रहे हैं। रोजगार ऋण स्वीकृत होने पर ब्याज सब्सिडी डूडा की तरफ से दी जाएगी। इसके लिए नगर क्षेत्र गाजीपुर का निवासी तथा शहरी गरीब की श्रेणी होना अनिवार्य है। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह बनाकर 10 लाख का सामूहिक ऋण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। सामूहिक ऋण के लिए पांच अथवा ज्यादा महिला सदस्यों वाले स्वयं सहायता समूह की ओर से व्यवसाय के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र आधार कार्ड दिखा कर किसी भी कार्यालय दिवस में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय से प्राप्त कर 30 अक्तूबर तक जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें