फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए पूरे भारत में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रधानमंत्री के निर्देश पर लॉकडाउन किया गया है। निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार ने लॉकडाउन के तीसरे दिन पुलिस बल के साथ विधानसभा जंगीपुर क्षेत्र का भ्रमण कर जनपदवासियों से जिले में लागू लॉकडाउन को सफल बनाते हुए घरों में ही रहने की अपील की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कचहरी होते हुए महुआबाग, विशेश्वरगंज, रौजा होते हुए जंगीपुर के क्षेत्रों का भ्रमण किया। जंगीपुर मंडी में पहुंचकर उन्होंने दुकानदारों से सब्जियों के भाव पूछे तथा उचित मूल्य पर ही बिक्री का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें