फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur : सांसद अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील, अगली सुनवाई 28 को

Tue, 24 Dec 2024 12:29 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

सांसद अफजाल अंसारी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ गाजीपुर अदालत में अपील की गई है और याचना की गई है कि फैसले पर विचार किया जाए। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 28 जनवरी को सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2001 में मुहम्मदाबाद में प्रदर्शन के मामले में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश की अदालत में फिर से अपील दाखिल की गई है। इसकी अगली सुनवाई 28 जनवरी सुनिश्चित की गई है। जबकि इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से सांसद को बरी कर दिया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपाशंकर राय के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 30 नवंबर के आदेश के विरुद्ध जनपद न्यायाधीश के यहां अपील की गई है। इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 28 जनवरी की तिथि तय की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में मुहम्मदाबाद में प्रदर्शन हुआ था। इसमें तत्कालीन विधायक अफजाल अंसारी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें