फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी कार्य संगठन से होता है : माधव कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था श्री गंगा आश्रम बयेपुर देवकली की ओर से शनिवार को सब्बलपुर कला का 37वां वार्षिक सम्मेलन ईश प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। मुख्य वक्ता माधव कृष्ण ने कहा कि कोई भी कार्य संगठन से किया जाता है। भगवान राम ने आततायियों पर विजय पाने के लिए भालू-बंदरों का संगठन बनाया। मानव धर्म का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों का संगठन होना चाहिए। हमें अपने गुरु के आदर्शों को शिरोधार्य कर कार्य करना चाहिए। संसार में ब्रह्म एक है। हमें मानव धर्म के बारे में सोचना है। जो दूसरों को सुख पहुंचाते हैं, परमात्मा उसे ही सुख देते हैं। धरती सब कुछ सह सकती है लेकिन द्रोही का भार नहीं सह सकती है। दुर्योधन द्रोही था। भगवान से कहा कि सुई के नोक बराबर भी जमीन नहीं दूंगा। अपना उद्धार व्यक्ति स्वयं करता है। ईश्वर सर्वत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें