सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को पीएमजीएसवाई से 11 करोड़ की लागत से बने तीन सड़कों का लोकार्पण किया। इस मौके पर करंडा के बड़सरा में आयोजित कार्यक्त्रस्म में उन्होंने कहा कि जितने दिन तुम्हारी सरकार की ताकत है, कूद लो। एक-एक का हिसाब होगा। कहा कि सत्ता के नशे में विरोधी नेताओं को सताया जा रहा है। चाहे वह महाराष्ट्र में हो बंगाल में हो या दिल्ली।
कहा कि मैं दूसरी मिट्टी का बना हूं। 40 साल से जुल्म ज्यादती और सामंतवाद के खिलाफ लड़ता हूं। गरीबों की मदद करता हूं। बिल्डिंग, मकान, खेती आधुनिक संसाधन यह लोगों का हिस्सा हो सकता है, लेकिन अफजाल अंसारी का यह हिस्सा नहीं है। तुम खुश हो लो कि अफजाल अंसारी को कुर्की करके कंगाल कर दिया, मेरी असली पूंजी गरीब जनता है जिसको सरकार भी कुर्क नहीं कर सकती। तुम्हारे बड़े-बड़े सूरमा आए पंजा लड़ाए और गए। 2024 में फिर समय आएगा। ऐसी रचना होगी कि गाजीपुर में विधानसभा की तरह पूर्वांचल में 2024 के चुनाव में निकाला करा दूंगा।
अफजाल के प्रार्थना पर नहीं हो सकी सुनवाई
गाजीपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद कुमार चौधरी की अदालत में सोमवार को भी अफजाल अंसारी के 21 साल पुराने विधि विरुद्ध जमाव व तोड़फोड़ के मामले में आरोप से मुक्त करने के लिए दी गई प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तिथि 25 अगस्त नियत की गई है।