गाजीपुर। गेहूं की खरीद में तेजी लाने के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का एक और क्रय केंद्र खोला गया है। उधर बिक्री के लिए किसानों की तरफ से पंजीयन का काम किया जा रहा है। बुधवार तक विभिन्न तहसील क्षेत्र के 6277 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इसमें सबसे ज्यादा किसान जमानिया तहसील क्षेत्र के हैं। जखनिया के 572, सैदपुर 544, गाजीपुर 873, मुहम्मदाबाद 1017, जमानिया 1331, कसिमाबाद 860 तथा सेवराई तहसील क्षेत्र के 1080 किसानों ने पंजीयन कराया है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का एक केंद्र खुलने के बाद केंद्रों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। अब तक 3015.101 एमटी गेहूं की खरीद 513 किसानों से की गई है।