फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु कारोबारी की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू-बक्सर रेलखंड के बारा-चौसा स्टेशन के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची रेल पुलिस की जांच में मृतक की पहचान वाराणसी निवासी पशु कारोबारी व्यवसायी के रूप में की गई है। मृतक की जेब से 50 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है। जिन्हें लेकर मृतक जनशताब्दी एक्सप्रेस से बक्सर स्टेशन जा रहा था। तभी कर्मनाशा पुल पार करते ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

बक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि मृतक की जेब से बरामद कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान वाराणसी निवासी बच्चन यादव (50) के रूप में की गई है। मृतक की जेब से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर की टिकट के साथ 50 हजार रुपये भी बरामद हुई। पशु का व्यवसाय करने वाले बच्चन यादव घर से पचास हजार रुपये लेकर यूपी - बिहार की सीमा पर स्थित चौसा में लगने वाले पशु मेला में भैंस खरीदने के लिए निकले थे। तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें