मरदह ब्लाक के मटेहूं गांव स्थित बऊरहवां मंदिर परिसर में पशु आरोग्य शिविर मेला और गोष्ठी में बोलत?
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। क्षेत्र के राघोपुर गांव में बुधवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का उपचार टीकाकरण के साथ किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी दिया गया। इस दौरान पशुपालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाइयों की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया। मेले का उद्घाटन पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने किया। उन्होंने मेले के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं की बीमारी के बारे में बताया। साथ ही बीमारी से बचाव के लिए टीका लगवाने की सलाह दी। मेले में मौजूद डॉक्टरों ने पशुपालकों को केसीसी भी मुहैया कराई गई। पशुधन प्रसार अधिकारी नीतू यादव रामानुज कुशवाहा,नीलेश मौर्या, हरेंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार आशुतोष यादव, राधेश्याम सिंह, पशु मित्र आदि सहित सैकड़ों पशुपालक मौजूद रहे। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के मटेहूं गांव स्थित बऊरहवां बाबा मंदिर परिसर में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज पशुधन मुख्य व्यवसाय के रुप में विकसित हो चुका है। इस कारण आवश्यक है कि पशुपालक पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में डाक्टर से जानकारी हासिल करते रहे। मेले में 317 बड़े पशुओं 1564 छोटे पशुओं का परीक्षण के साथ ही दवा वितरण, हेल्थ कार्ड वितरण का वितरण किया गया। भंवरकोल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बलुआ तपेसाहपुर में बुधवार को पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 450 पशुओं का परीक्षण किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी रविकांत उपाध्याय ने गौ माता की पूजा एवं आरती के साथ टीका लगाकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन कुमार सिंह ने पशुपालकों को जानकारी दी। इस मौके पर सचिन कुमार सिंह, फार्मासिस्ट ओम प्रकाश, संदीप, उपेंद्र, धर्मेन्द्र रविकांत उपाध्याय, रामलाल राम,रामजी राय,पंकज राय, मिन्टू राम, रामाशीष राय आदि लोग मौजूद रहे।