गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ मल्लाह टोली के पास बुधवार को पिता से हुए मामूली विवाद के बाद नाराज एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष संताेष कुमार पाठक ने बताया कि हरदिया गांव निवासी साहिल (19) अपने पिता से किसी बात को लेकर उलझ गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और कठवामोड़ मल्लाह टोली के पास रेलवे लाइन के किनारे काफी देर तक टहलता रहा। बलिया से वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेन के सामने अचानक कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।