फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: माइनर अवरुद्ध होने से नाराज किसानों ने सौंपा ज्ञापन 15-36-18

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर पूर्वी पंप कैनाल से निकली मिश्रवलियां माइनर में पानी निकासी न होने से ओवरफ्लो होकर पानी किसानों के खेतों में भर गया। इससे दर्जनों किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया और समाधान कराने की मांग की, इसके बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज किसानों ने गहमर पूर्वी पंप कैनाल पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के प्रति विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। गहमर पूर्वी पंप कैनाल से निकली मिश्रवलियां माइनर में पानी की निकासी न होने से पानी ओवरफ्लो होकर बारा के दर्जनों किसानों की खेतों में पहुंच गया। इससे फसल जलमग्न हो गई है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के चार दिन बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। नाराज किसानों ने गहमर पूर्वी पंप कैनाल पर पहुंच कर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान के लिए कैनाल पर उपस्थित कर्मचारियों को पत्र सौंपा। नाराज किसानों ने चेताया है कि यदि जल्द ही बर्बाद हुए फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसानों ने बताया कि माइनर में पानी का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण किसानों की फसल डूब जा रही है। माइनर में पानी निकासी का मार्ग अवरुद्ध नहीं था तो पहले क्षमता से अधिक पानी आने पर सीधे कर्मनाशा नदी में चला जाता था। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से अवरुद्ध हुए माइनर की समस्या का समाधान कराने की मांग किया। इस मौके पर रामनाथ कुशवाहा, हिरेंद्र यादव, एखलाक साह, फकरुद्दीन खान, फैयाज खान, बारीक खान, गोरख कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, नवाजिद उर्फ सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें