फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास भवन परिसर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए विभाग को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में कहा गया कि कार्य के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय देने की मांग करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 22 हजार रुपये तथा सहायिका को 11 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में माया सिंह आशा पटेल, उषा वर्मा, शीला चौहान, आशा यादव, लाची, सविता, देवंती, निर्मला यादव आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें