फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एजुकेटर की नियुक्ति के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया गया। प्रदेश सरकार के संविदा पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति के निर्णय का विरोध किया गया। बाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम प्रखर उत्तम को सौंपा गया।
विज्ञापन

पत्रक के जरिए कहा गया कि संगठन काफी अनुशासित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति प्रमुख छह कार्यों के लिए हुई है। इसमें स्कूल पूर्व शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा दिशा-निर्देशन शामिल है। इन कार्यों को निरंतर किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य विभागों का भी कार्य किया जा रहा है। महंगाई और इन कार्यों को करने के बाद भी मानदेय के रूप में छह हजार रुपये मिलता है। संगठन के संज्ञान में आया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय स्कूलों में संचालित किए जा रहे को-लोकेटेड 10684 आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर रखे जाएंगे। आंगनबाड़ी की तुलना में छह सेवाओं में से केवल एक सेवा योजना पर कार्य करेंगे। इनको प्रति माह 10313 रुपये भुगतान किया जाएगा। उनको पीएफ तथा ईएसआई योजना का लाभ भी दिया जाएगा। यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के लिए खेद का विषय है। सरकार का यह सौतेला व्यवहार है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। इस मौके पर आशा पटेल, रेखा पासवान, अंजू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें