फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कराया दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के राईपाटी दुर्खुशी गांव में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रतिमा की टूटी अंगुली को दुरुस्त करा दिया। साथ ही अराजकतत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली अराजकतत्वों ने देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वह आक्रोशित हो उठे और अराजकतत्वाें के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गांव में गहमागहमी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अराजकतत्वों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही राजमिस्त्री बुलाकर तत्काल मूर्ति की मरम्मत करवा दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया की अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें